जगदलपुर-1/07/2024- पिछड़ा वर्ग समाज के सर्वांगीण विकास और उनके मुद्दों पर सतत लड़ने वाली सामाजिक संघटन छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ को आज लीलाराम साहू के रूप में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ की सरंचना 2012 से चल रही है तथा विगत सात सालों से संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू बने रहे।लगातार नए सिरे से संघटन में बदलाव की बात चल रही थी जिसके चलते दो माह पूर्व ही संघ के कार्यकारिणी को भंग किया गया था ।
जिसके बाद से लगातार प्रदेश अध्यक्ष हेतु चुनाव की मांग अलग अलग जिलों से निकल कर आ रही थी,इसी क्रम में पिछले दिनों जगदलपुर में प्रदेश पदाधिकारियों ने बैठकर 30 जून को नए अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी थी।नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हेतु लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पिछड़ावर्ग समाज से अपील की जा र
oplus_262146
अंततः रविवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के विभिन्न पदाधिकारियों एवम समाज के उपस्थित लोगो ने सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लीलाराम साहू जी के नाम पर सहमति प्रदान किया।
इस अवसर पर कार्यरत प्रदेश महासचिव कारिया दिवान ने संघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष लीला राम साहू को बधाई देते आगामी विस्तार पर जल्द ही बैठक कर निर्णय लेने की बात कही,श्री दिवान ने कहा की पहले भी संघ के माध्यम से पिछड़ा वर्ग के हक हेतु बड़ी बड़ी लड़ाई लड़ी गई है जो आगे भी अनवरत चलती रहेगी।कार्यरत प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह साहू ने लीला राम साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की हमे पूर्ण विश्वास है लीला राम साहू के नेतृत्व में सभी समाज जनों को साथ लेकर चलते हुए पिछड़ा वर्ग के लिए काम करेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लीला राम साहू ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पद मेरे लिए जिम्मेदारी है और मैं उसे पूरा करने के लिए अपना सर्वोच्च दूंगा।नीचे के पायदान में रह रहे हमारे पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति के बेहतरी के लिए कार्य करूंगा।
श्री साहू ने कहा कि जल्द से जल्द संघ के नियमावली अनुसार बाकी पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सहित जिला और ब्लॉक तक के पद पर नए नियुक्ति की जाएगी,महिला और युवा वर्ग के लिए भी संघ में विशेष महत्व दिया जाएगा,इसके साथ ही आगमी समय में बिना पद के लोभ के समयविधि पर संघटन का चुनाव करवाया जायेगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग समाज के तरुण सिंह धाकड़,गणेश सेठिया ,घनाराम साहू,हरीश साहू,नारायण ठाकुर,कमलेश ठाकुर,विद्या सुरवंशी,प्रमोद यादव,अरविंद जैन ,गदाधर वैध,गणेश साहू,मनोज यादव,राकेश यादव ,धनेश्वर,राकेश गुप्ता,बिरेंद्र वैध,संतु राम सूर्यवंशी ,सरिता यादव,रूखमणी सज्जन,सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी बात रखी ,सभी उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लीलाराम साहू को बधाई दिया।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) का खंडवा जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न
11 hours ago
कांग्रेस ने गांधी भवन में मनाया फ़ाग उत्सव,फाग गीतों पर महिलाओं ने झूमकर किया नृत्य
11 hours ago
शहपुरा पुलिस ने हत्या एवं बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार
11 hours ago
आज जिला पोषण समिति के तहत जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं एवं कुपोषित बच्चों के कार्यो सम्बन्धी समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी। उन्होने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिये
11 hours ago
आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
11 hours ago
सिंगरौली की बड़ी खबर नवविवाहिता ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
11 hours ago
बस्तर के लेखक राहुल कुमार पांडेय की नई पुस्तक “रुकना सीखिए” प्रकाशित
11 hours ago
विधायक के अपने ही गांव ‘नानकार’ में विकास लापता: राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर ने खोला मोर्चा
12 hours ago
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजन : निगम सभागार में सम्मान समारोह आयोजित*
12 hours ago
खंडवा अलीराजपुर नई रेल लाइन की मांग तेज, प्रधानमंत्री कार्यालय में दिया ज्ञापन।