Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

नौनिहालों को दी गयी विटामिन-ए की खुराक, जागरूकता अभियान पर मंथन

नौनिहालों को दी गयी विटामिन-ए की खुराक, जागरूकता अभियान पर मंथन

नौनिहालों को विटामिन ए की खुराक पिलाते अधीक्षक व स्वास्थ्यकर्मी

लालगंज, प्रतापगढ़। बाल पोषण अभियान के तहत नौनिहालों को घर घर विटामिन ए की खुराक पिलाये जाने की गुरूवार को समीक्षा हुई। वही नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नौनिहालों को विटामिन ए को अभियान के तहत गुरूवार को खुराक दी गयी। सभागार में हुई समीक्षा बैठक में चिकित्साधीक्षक डा. अरविन्द गुप्ता ने अभियान से जुडे स्वास्थ्यकर्मियो को नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक तत्परतापूर्वक पिलाये जाने की सावधानियां बतलायी। उन्होने आगामी पहली जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर भी प्रारंभिक तैयारियो को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। वहीं बाल पोषण तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूकता के लिए भी स्वास्थ्यकर्मियों को घर घर संपर्क के निर्देश दिये गये। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आरती द्विवेदी, बीपीएम बृजेश पाण्डेय, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राकेश पाण्डेय व राधेश्याम यादव आदि स्वास्थ्यकर्मी रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!