Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

धार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बीक रही एक्सपायरी डेट की सामग्री विभागीय अधिकारी मोन

धार जिले से गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले अमानक स्तर की सामग्रिया धड़ल्ले से बिक रही है लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते इन विक्रेताओं के हौसले बुलंद है बरमंडल में एक निजी कंपनी का स्किन क्रीम एक्सपायर होने के बाद भी दुकान पर बिक रहा है एक जागरूक नागरिक ने ग्राम की एक दुकान से क्रीम खरीदी लेकिन क्रीम की एक्सपायरी डेट लगभग 15 माह पहले ही खत्म हो चुकी है फिर भी एक्सपायर होने के बाद इस तरीके से क्रीम मार्केट में मिलना कई सवाल खड़े करती है उक्त जागरूक नागरिक ने व्हाट्सएप ग्रुप में स्किन क्रीम का फोटो एक्सपायरी डेट सहित डाला । अन्य दुकानों पर एक्सपायरी डेट की सामग्रियां होने का अंदेशा है कई बार जिम्मेदार विभाग अधिकारी उक्त क्षेत्र में भ्रमण के लिए आते हैं किंतु लाभ हानि के चक्कर में महज औपचारिकता पूरी कर अपने कर्तव्य की इति श्री कर लेते हैं क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही इन सामग्री की ओर जागरूक नागरिक ने ध्यान देकर ग्रुप के माध्यम से उक्त मामला उजागर किया किंतु कई बार लोग बिना एक्सपायरी डेट देखें उक्त सामग्रियां खरीदते है जिसके चलते हैं उनके जान से खिलवाड़ होने से इंकार नही किया जा सकता। पूर्व में भी क्षेत्र में कई अमानक सामग्रियों के बिकने की शिकायत मिलती रही है लेकिन हर बार विभागीय अधिकारी महज औपचारिकता पूरी कर चले जाते हैं।कुछ माह पूर्व विभागीय अधिकारी बरमंडल, बरखेड़ा क्षेत्र में भ्रमण के लिए आए थे और महज कुछ दुकानों पर सेंपलिंग लेकर औपचारिकता पूरी करते देखे गए। जानकारी लेने पर अधिकारी ने बताया कि मैं तो सिर्फ मेडिकल में दवाई लेने गया था जबकि अधिकारी क्षेत्र की कुछ और दुकानों में भी गए थे किंतु मिडिया को जाकारी देने से बचते दिखाई दिए। अब देखना है इस बार अधिकारी इस मामले में कोई कार्यवाही करते हैं या नही

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!