मनासा।प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सोमवार देर शाम 5 बजे से मनासा के बड़ा बाजार स्थित प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर पर भगवान श्री द्वारिकाधीश का 104 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर छप्पन भोग व संध्या आरती की गई वही 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया ।पूरे मंदिर को फूलो से और रोशनी से सजाया गया ।देर शाम 5 बजे से दर्शन करने और 56 भोग प्रसादी लेने नगर सहित आसपास से क्षेत्र से हजारों की संख्या ने लोगो ने पहुंच दर्शन लाभ लेकर प्रसादी ग्रहण की ।इस दौरान मंदिर समित सदस्य सहित नगर परिषद कर्मचारी पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौजूद रहा ।
2,517 Less than a minute











