Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

इंटरमीडिएट के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या। खाली प्लाट में पढ़ा मिला युवक का शव

*इंटरमीडिएट के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या। खाली प्लाट में पढ़ा मिला युवक का शव*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

*इंटरमीडिएट के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या। खाली प्लाट में पढ़ा मिला युवक का शव*

मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह कुसमरा चौकी क्षेत्र के इटावा बेवर मार्ग नायरा पेट्रोल पंप के पास एक खाली प्लाट में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गोली मारकर की गई आत्महत्या हो।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक की पहचान रंजीत (19) पुत्र रामजी लाल जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के गांव विदरखां निवासी के रूप मे हुई । युवक की मस्ती परिजनों में कोहराम मच गया।

 

मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव रायाहार से जुड़ा हुआ है। रंजीत (19) पुत्र रामजी लाल जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के गांव विदरखां का निवासी बताया जा रहा है। जो पिछले 10 वर्षों से अपनी ननिहाल में अपने मामा के यहां हुसैनपुर में रह रहा था। मामा मकान एक क़स्बा कुसमरा में बना था। जहां पर मृतक रह कर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार की सुबह उसका शव खाली प्लाट में पड़ा था।

परिजनों के अनुसार बीती रात पता नहीं क्या बात हुई जो मृतक घर से निकल गया और गांव रायाहार के पास खाली पड़े प्लाटों के पास जाकर तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तमंचा उसके पास ही पड़ा मिला। सुबह जब ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो गांव में हड़कंप मच गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!