आगरा / लोकसभा फतेहपुर सिकरी में तीसरे चरण के होने वाले मतदान रविवार को शासन प्रशासन की मौजूदगी और निगरानी में शांतिपूर्वक कराए गए। बता दे शहरी व क्षेत्र में सुबह 7:00 से ही पोलिंग बूथों पर महिला व पुरुषों की लंबी कतार देखने को मिली, वही नौजवानों ने भी अधिकतम मतदान किया, सीकरी क्षेत्र में हर जगह मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त आगरा जे रविंद्र गोड़ पोलिंग बूथ बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर सिकरी पर पहुंचे और मतदान कर रहे लोगों व पार्टीयों के एजेंटों से वार्तालाप करते हुए मतदान केंद्र व मतदान की विषय में जानकारी ले ते हुए,मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं को देखते हुए जांच पड़ताल, पोलिंग बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी लगाने के साथ-साथ पेयजल व छाया की व्यवस्था मतदाताओं के लिए की गई, वहीं वृद्ध व दिव्यांगों के लिए पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किए गए ।
2,502 1 minute read











