Uncategorizedताज़ा ख़बरें

पश्चिम बंगाल-पश्चिम बंगाल में बीरभूम से बीजेपी उम्मीदवार का नामांकन कैंसिल, पार्टी की तरफ से अब ये कैंडिडेट लड़ेगा चुनाव

Sarmistha Nag – पश्चिम बंगाल-पश्चिम बंगाल में बीरभूम से बीजेपी उम्मीदवार का नामांकन कैंसिल, पार्टी की तरफ से अब ये कैंडिडेट लड़ेगा चुनाव पश्चिम बंगाल में बीरभूम से बीजेपी उम्मीदवार देबाशीष धर का नामांकन रद्द कर दिया है। वह नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्रस्तुत नहीं कर सके थे। इससे पहले देबाशीष धर ने पिछले महीने आईपीएस पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट का एक आदेश है जिसमें कहा गया है कि जिस एजेंसी के साथ काम कर रहे हैं उससे नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेना जरुरी होता है। आरपी एक्ट की धारा 36 के अनुसार, चुनाव में उम्मीदवार को पानी, बिजली, आवास के बिल चुकाने होते हैं। ये विभाग लिखकर देते हैं कि हमारे यहां संबंधित का कोई बकाया नहीं है। बताया जा रहा है कि जिले के वरिष्ठ नेता देबतनु भट्टाचार्य को बीजेपी ने दूसरे उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल करवाया था। अब देबतनु भट्टाचार्य ही बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवार होंगे। उन्होंने गुरुवार को बीरभूम लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। वह चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!