दिव्यांगों व बुजुर्गों को बूथों पर मिलेगी ट्राई साइकिल : 
आयोग ने इस बार बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा प्रदान की थी । साथ ही मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और एक सहायक भी मिलेगा । उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर ग्राम प्रधान , पंचायत सचिव की मदद से ट्राई साइकिल की व्यवस्था की गई है । शहरी बूथों पर भी यही व्यवस्था की गई है ।






