कटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

चुनाव ड्यूटी में आधा दर्जन पुलिस निरीक्षक और लगभग एक दर्जन उप निरीक्षकों ने बरती लापरवाही, लेटलतीफी पर भड़के एसपी श्री रंजन, सभी पर लगाया अर्थ दंड, लापरवाही पड़ी भारी

कटनी। लोकसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को निभाने में लापरवाही बरतने वाले जिला पुलिस बल के आधा दर्जन निरीक्षक एवं लगभग एक दर्जन उप निरीक्षकों की कार्यशैली से पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन बेहद हो उठे। चुनाव ड्यूटी में निर्धारित समय से दो घंटा लेट आने पर एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए अर्थ दंड से दंडित किया। एसपी का सख्त रुख देखकर जिले के सारे पुलिस अधिकारी सख्ते में रहे। पुलिस अधीक्षक श्रीरंजन ने जहां इन पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली और लेट लतीफी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें अर्थ दंड से दंडित किया, वहीं उन्हें भरी सभा में सख्त लहजे से दोबारा ऐसी चूक न करने की हिदायत भी दी।इस लिए लगा अर्थ दंड आपको बता दें कि 18 अप्रैल को शहडोल लोकसभा क्षेत्र के मतदान को लेकर कृषि उपज मंडी में सामग्री वितरण किया जा रहा था। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में लगाए गए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान सामग्री वितरण स्थल कृषि उपज मंडी में सुबह 6 पहुंचने के आदेश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा जारी किए गए आदेशों की अवहेलना करते हुए जिले के 6 निरीक्षक और 11 उप निरीक्षक निर्धारित समय से दो घंटा लेट सुबह 8 बजे कृषि उपज मंडी पहुंचे। पुलिस विभाग के अधिकारियों की यह लापरवाही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन को काफी नागवार गुजरी।इन पर लगाया अर्थ दंड चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले जिन अधिकारियों पर अर्थ दंड लगाया गया उनमें कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा, कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, अजाक थाना प्रभारी उत्तम लाल अहिरवार, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, एनकेजे थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीरज दुबे, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव, बड़वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक किशोर कुमार द्विवेदी, उमरिया पान थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, बाकल थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल यादव, बस स्टैंड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकित मिश्रा, खिरहनी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, झिंझरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र जायसवाल, बिलहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा, निवार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दुर्गेश तिवारी एवं सिलौड़ी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सीताराम बागरी को एक, एक हजार रुपए अर्थ दंड से दंडित किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!