श्री कला सिंह पत्नी धनंजय सिंह के परिवार से कोई भी लड सकता है चुनाव
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी गुरुवार को जौनपुर पहुंचीं. यहां उन्होंने शीतला चौकिया धाम में जाकर मत्था टेका. इस दौरान श्रीकला ने मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह को लेकर कहा कि 24 अप्रैल को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि धनंजय सिंह जेल से रिहा हो जाएंगे और चुनाव लड़ेंगे. जनता जानती है कि उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है, किसी कारण से अगर वे जेल से बाहर नहीं आते हैं तो उनका परिवार बहुत बड़ा है कोई ना कोई चुनाव लड़ेगा. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर श्रीकला रेड्डी ने कहा कि चुनाव की तैयारी तो बहुत पहले से चल रही है और चलती रहेगी. जौनपुर की जनता का जो इतना प्रेम और इतना आशीर्वाद है जरूर भैया बाहर आ जाएंगे और चुनाव लड़ेंगे और आपकी सेवा में फिर से लड़ेंगे. ये तो सबको पता है कि ये फर्जी मुकदमा है, चुनाव से पहले ये हो जाता है, मेरे चुनाव से पहले भी उन्हें गिरफ्तार किया था. उस तरीके से डर है उनको कहीं न कहीं कि वो मैदान में हैं तो उनको लोग जिताएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें कानून पर पूरा विश्वास है कि 24 अप्रैल को वह रिहा जाएंगे. इतने लोग उन्हें चाह रहे हैं और हमें इमोशनल कर दिए हैं. पूरा जौनपुर ही नहीं पूरा पूर्वांचल ही हमारा परिवार है, लोग उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं. बता दें कि जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अपहरण के मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी. 7 साल की सजा होने की वजह से धनंजय सिंह अभी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. वहीं जौनपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली 7 साल की सजा के खिलाफ धनंजय ने क्रिमिनल अपील दाखिल की है. पूर्व सांसद ने इस अपील में सजा को रद्द किए जाने और फैसला आने तक जमानत पर रिहा किए जाने की गुहार लगाई है. धनंजय सिंह की अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 अप्रैल को सुनवाई होनी है, अदालत ने अगर फैसला आने तक सजा पर रोक लगा दी तो धनंजय सिंह लोकसभा का चुनाव लड़ सकेंगे.
गोबर खाद घोटाला : लेखापाल के बाद अब तत्कालीन रेंजर भी निलंबित
9 hours ago
बड़ोद (आगर) 26 मई विद्यालय के छात्र का भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 में चयन
14 hours ago
*सिंधी सेवा मंडली का बिदाई समारोह और पदभार ग्रहण समारोह संपन्न*
17 hours ago
खंडवा पुलिस द्वारा अगामी त्यौहार मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सार्वजनिक स्थान, ढाबा एवं आहाते की सघन चेकिंग कर की गई 30 व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही
22 hours ago
एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम
22 hours ago
जिला अस्पताल खंडवा में पहली बार सफल ब्रोंकोस्कोपी जांच की गई
22 hours ago
“साइबर तहसील 2.0” से नामांतरण प्रक्रिया हुई डिजिटल, पारदर्शी और सरल
22 hours ago
मोतियाबिंद के 10 मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा
22 hours ago
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में दिए निर्देश
22 hours ago
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश