
मुख्यमंत्री विष्णु देव लेते रहे लगातार अपडेट, अंतिम मरीज़ के अस्पताल पहुँचने के बाद ही थोड़ा थमे सीएम साय
कुम्हारी हादसे की भयावहता ने पूरे प्रदेश को सकते में ला दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन को हर संभव और त्वरित मदद पहुँचाने के निर्देश दिए। सीएम साय ने हादसे को लेकर तब तक लगातार अपडेट लिया जब तक कि अंतिम घायल को अस्पताल नहीं पहुँचा लिया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा – “दुर्ग के कुम्हारी में हुई एक कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सबकी घायलों की सुरक्षा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
वरिष्ठ नेता सिंहदेव पाटन विधायक भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने जताया दुख
हादसे को लेकर पूरे प्रदेश से लोगों ने शोक जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पाटन विधायक भूपेश बघेल ने कहा – “दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।” नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख जताया है, डॉ चरणदास महंत ने कहा -” शोकाकुल परिवारों को मेरा गहरी संवेदना, मैं उनके दुख में खुद को शामिल पाता हूँ। प्रशासन से अपेक्षा है कि बेहतर से बेहतर व्यवस्था प्रदान करे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव ने कहा है -“दुर्ग के कुम्हारी में हुई एक कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सबकी घायलों की सुरक्षा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता
सांसद विजय बघेल अस्पताल में लगातार व्यवस्था में जुटे रहे
दुर्ग सांसद विजय बघेल घटना की सूचना मिलते ही चुनावी प्रचार छोड़ सीधे अस्पताल आ गए। सांसद विजय बघेल अंतिम मरीज़ के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करा कर ही अस्पताल से लौटे।
सड़क हादसे में मारे गए कर्मचारियों के नाम
भयावह सड़क हादसे में मारे गए बारह कर्मचारियों में तीन महिलाएँ हैं। इन सभी के नाम निम्नलिखित हैं- राजू, राम ठाकुर, भीखू पटेल, पुष्पा देवी, शांति देवांगन, सत्या निषाद, बिहारी यादव, कमलेश देशलहरे, अमित सिन्हा, मनोज ध्रुव, परमानंद तिवारी और कृष्णा।
(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)