संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
धुरकी से
प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की रात्रि बारिश के साथ आयी तेज तूफान से जहां किसानों की क्षति हुई है वहीं मकान पेड़ बिजली सहित कई चीजों का काफी नुकसान हुई है. विदित हो कि शनिवार की रात्रि तेज तूफान होने के कारण प्रखंड क्षेत्र में कई बिजली पोल के तार टूट जाने से यहां 20 घंटे से प्रखंड क्षेत्र अंधेरा में डूब गया. वही कई लोगों की मकान में लगे अलबेस्टर भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं. वहीं. कई पेड़ पौधे भी गिर गये हैं।
ग्राम धोबनी में आम के पेड़ गिर जाने के कारण घर क्षतिग्रस्त वह ओमप्रकाश यादव का एक भैंस पेड़ के नीचे दब जाने के कारण से मौत हो गया।वहीं किसानों के खेत से काटकर रखे गये चना, मसूर, अरहर सरसों फसल के साथ-साथ मवेशी के खाने वाला पुआल भी पानी व तूफान होने के कारण नुकसान हुआ है.
जबकि आम महुआ की फसल का भी नुकसान हुआ है जबकि इस क्षेत्र के लिए आम और महुआ का फसल काफी लाभदायक है. यह दोनों फसलों से ग्रामीण क्षेत्र के किसान काफी लाभान्वित होते हैं उल्लेखनीय है कि बारिश के साथ तूफान होने से खासकर किसानों का सब्जी का भी छाती हुई है











