ताज़ा ख़बरेंबिहारबेतिया

लोकसभा आम चुनाव 2024 को निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु बेतिया पुलिस द्वारा मटियारिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना दल बल के साथ सार्वजनिक क्षेत्रों पर फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया , पश्चिम चंपारण के निर्देशन में बेतिया पुलिस ने विभिन्न थानाक्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं बैंको की सुरक्षा हेतु विभिन्न बैंको की विधिवत् चेकिंग की गई ।

बेतिया:-बिहार:- से संपादक अहमद राजा खान कि रिपोर्ट

(1) दिनांक 28/03/2024 को आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को निष्पक्ष, भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु बेतिया पुलिस द्वारा मटियारिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना दल बल एवं ITBP के साथ संवेदनशील एवं सार्वजनिक महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर फ्लैग मार्च किया गया।

(2) बेतिया पुलिस द्वारा दिनांक 27.03.2024 को विभिन्न कांडों में कुल 29 गिरफ्तारियां की गई है जिसमें हत्या में 03,आर्म्स एक्ट में 01 एवं दहेज हत्या में 01 गिरफ्तारियां की गई है। इसके साथ 34.7 लीटर देसी शराब ,11.82 लीटर विदेशी शराब एवं 02 मोटरसाईकिल बरामद की गई। इसके अतिरिक्त बेतिया जिला पुलिस द्वारा दिनांक-27.03.2024 को अपराध नियंत्रण एवं निवारण के क्रम में वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन के विरुद्ध दंड स्वरूप कुल ₹01,41,000 का चालान काटा गया है।

(3) दिनांक 28/03/2024 को पुलिस अधीक्षक, बेतिया , पश्चिम चंपारण के निर्देशन में बेतिया पुलिस के विभिन्न थानाक्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं बैंको की सुरक्षा हेतु विभिन्न बैंको की विधिवत् चेकिंग की गई ।बेतिया पुलिस द्वारा बैंकों की सुरक्षा हेतु सतत् निगरानी रखी जा रही है।

बेतिया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।

Bihar Police


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/triloknews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!