Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा ख़बरें

माझिआंव में होली पर्व को मझिआंव, लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की हुई बैठक

होली पर्व को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

मझिआंव :

होली पर्व को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि होली पर्व में सामी समुदाय मिलजुलकर पर शांति और महत्वपूर्ण वातावरण में मनाए तथा किसी भी या सामाजिक तत्वों की सूचना मिलने पर उसे त्वरित पुलिस को खबर करें कानून को अपने हाथ में न लें।

इधर थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी शरारती तत्वों को चाहे जिस जाति समुदाय से हो उसे पकड़े जाने पर किसी भी सूरत में मैं नहीं छोड़ूंगा ,उसे त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का काम करूंगा।

उन्होंने परीक्षा के दौरान मुखदेव हाई स्कूल तथा अखौरी तहले में छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में बताया कि दुर्घटना दो मोटरसाइकिल के बीच में हुई थी, परन्तु उसे दो समुदाय का रंग देकर दोनों तरफ से मारपीट किया गया जिसे मैं प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!