संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
गढ़वा से
मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव निवासी प्रमोद चौधरी की पुत्री रानी कुमारी ने मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बताया गया कि रानी कुमारी को उसकी सौतेली मां ने घरेलू कामकाज को लेकर डांट-फटकार कर दिया था। इससे गुस्से में आकर उसने कीटनाशक खा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर ही सौतेली मां ने अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।








