
प्रगति नगर महादेव मंदीर गार्डन में आयोजित हुआ योग दिवस।
कभी सुगर लेवल 400 पार, योगा के माध्यम से डायबिटीज से लड़ी, अब योग प्रशिक्षक बनीं।
खंडवा। करो योग रहो निरोग, योग भगाये रोग यह पंक्तियां चरितार्थ करती है 42 वर्षीय श्रीमती मीना पुंडगे पर। कभी हाइपर डायबिजिट की मरीज, सुगर लेवल 400 पार, दिन में तीन बार इंसुलिन लगाकर परेशान फिर योग बना सहारा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कुछ ऐसी ही योगा से जुड़ी है जनजातीय कार्य विभाग की क्लर्क मीना पुंडगे, योगा से ब्लड शुगर लेवल कम किया और लगातार योग कर अब प्रशिक्षण तक पहुंची।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लेडीबर्ड सोशल सर्विस सोसायटी द्वारा प्रगतिश्वर महादेव मंदिर गार्डन, प्रगति नगर में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक मीना पुंडगे द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कविता विश्वकर्म , मोनिका शर्मा , कॉलोनीवासी अंगूरी गुर्जर, स्वाति भावसार, रानू मौर्य, रुचि वर्मा,अंजू सांवले, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।
योग से ना केवल बीमारी बल्कि स्ट्रेस भी दूर होता है:
प्रशिक्षक मीना पुंडगे ने नियमित योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया, उन्होंने कहा इससे ना केवल बीमारी कंट्रोल होती है बल्कि मानसिक परेशानी दूर होती है। कार्यक्रम के अंत में संस्था की अध्यक्ष दीपा तिवारी एवं उपाध्यक्ष स्तुति पाठक ने योग प्रशिक्षक मीना पुंडगे तथा कॉलोनी अध्यक्ष श्री नामदेव का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी उपस्थित नागरिकों के सहयोग की भी सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।












