
विश्व योग दिवस पर छायामोरे ने किया योग, बोलीं- स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का आधार है योग।

खंडवा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह पंधाना विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती छाया मोरे ने विधानसभा क्षेत्र के छैगांव माखन स्थित सांदीपनी विद्यालय में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर
विधायक श्रीमती मोरे ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ग्रामवासियों के साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंधाना विधायक छाया मोरै ने कहा कि कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा, सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप योग को वैश्विक मंच पर नई प्रतिष्ठा मिली है और आज दुनिया के अनेक देशों में लोग योग को स्वस्थ जीवनशैली के रूप में अपना रहे हैं।
विधायक श्रीमती मोरे ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणादायक है। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन भी लाता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।













