
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न
“करें योग, रहें निरोग” 🌿🧘♀️🧘♂️
खण्डवा//
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी, जिला खंडवा एवं मुख्य डाकघर (मेन पोस्ट ऑफिस), बॉम्बे बाजार, खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 जून 2026, रविवार को प्रातः 6:15 बजे से 7:30 बजे तक सामूहिक योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक श्री रवि जी चौरे के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी, जिला खंडवा के सचिव श्री भानुभाई पटेल, कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री रविंद्र सिंह, श्री धर्मेंद्र जोहरी एवं श्री सनद श्रीमाली उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य डाकघर के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों को योग के प्रति जागरूकता एवं नियमित योगाभ्यास का संकल्प दिलाते हुए शपथ ग्रहण कराई गई। सभी ने स्वस्थ जीवन एवं निरोगी समाज के निर्माण हेतु योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
“योगः कर्मसु कौशलम्”
“एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिए योग” 🌍🌿
करें योग, रहें निरोग।












