ताज़ा ख़बरें

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष

खंडवा के गणगौर घाट पर जल में योग की अनूठी कला दिखाते हैं युवा पीढ़ी।

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष

खंडवा के गणगौर घाट पर जल में योग की अनूठी कला दिखाते हैं युवा पीढ़ी।

जल योग के माध्यम से लोगों को योग और स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक।

शवासन,ताड़ासन ,वृक्षासन ,पद्मासन मत्स्य आसन आदि पानी योग किया जाता।

आबना नदी गणगौर घाट लहरों के राजा तैराकी संघ द्वारा बच्चों और युवाओं को नदी में जल योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा हें।

तैराकी के माध्यम से तिरंगा यात्रा को प्रधानमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से बधाई भी दी थी।

खंडवा। पूरा विश्व भारत के योग को अपनाकर स्वस्थ हो रहा है योग के तो आपने कई तरीके देखे हैं और सुने हैं लेकिन खंडवा में आबना नदी गंणगौर घाट पर रोजाना सुबह युवा बुजुर्ग महिलाएं बच्चे सभी पानी में तैराकी तो करते ही हैं साथ ही पानी पर नदी की लहरों पर बच्चे और युवा योग साधक जल योग का अभ्यास कर रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि करो योग रहो निरोग के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए योग दिवस को आदेश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। योग दिवस पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इस वर्ष विश्व रिकार्ड बनाने की ओर योग दिवस अग्रसर हें। खंडवा में भी आज कई कार्यक्रम आयोजित होंगे महत्वपूर्ण रूप से भावना नदी पर वर्षों से बच्चे जवान बुढे महिलाएं तैराकी कर रही है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि तैराकी के साथ ही नदी के बीच संतुलन बनाकर किए जा रहे कठिन योगासन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, इसी कड़ी में आबना नदी मां लहरों के राजा ग्रुप के सदस्यों द्वारा बच्चों और युवाओं को नदी में जल योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है,नदी के बीच पानी पर संतुलन बनाते हुए प्रतिभागी प्राणायाम, शीर्षासन और कई कठिन योग मुद्राओं का अभ्यास कर रहे हैं. खास बात यह है कि युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी यह योग करती है!लहरों के राजा प्रशिक्षक
अरविंदर सिंह सचदेव ,राजकुमार सिसोदिया , गजेन्द्र मालवे,महेश कुमार जांगिड़ ,यूसुफ राजा
प्रशिक्षकों की निगरानी में रोजाना अभ्यास कराया जा रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाला प्रदर्शन प्रभावशाली और यादगार बन सके. बच्चों का आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण इस अभ्यास में साफ दिखाई दे रहा है.जल योग के माध्यम से लोगों को योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बच्चों की यह मेहनत और उत्साह लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है. आबना नदी पर लहरों पर जल योग का यह अभ्यास न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, बल्कि स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे रहा है.खंडवा में ‘लहरों के राजा’ तैराकों का एक विशेष समूह जो अक्सर नर्मदा नदी और अन्य जल निकायों में अनोखे प्रदर्शन करता है। इस समूह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पानी में तैरते हुए जल योग के आसन पूर्व में किए गए हैं। साथ ही नदी में कावड़ यात्रा नदी पर ही तिरंगा यात्रा जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी थी!
लहरों के राजा तैराकी संघ द्वारा रोजाना नदी के पानी पर सूर्य नमस्कार, शवासन, वज्रासन, मत्स्यासन और अनुलोम-विलोम के साथ ही ‘ओम’ का उच्चारण कराया जाता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!