
प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफल आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया गया संदेश,

खंडवा। किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन खंडवा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा बी़.एम कृषि महाविद्यालय खंडवा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, जैव आदानों के निर्माण तथा कृषि में रसायनों के न्यूनतम उपयोग के संबंध में जागरूक करना था। सभी उपस्थित अतिथियों एवं कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपना कर पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि में कार्य करने का अपना उद्बोधन दिया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता है इसको लेकर कृषि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश तनवे व नारायण पटेल विधायक मांधाता, श्रीमती छाया मोरे विधायक पंधाना, महापौर अमृता अमर यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, प्राकृतिक खेती प्रमुख नीरज कुशवाहा के साथ ही कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी एवं पदाधिकारीगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि नितेश यादव , परियोजना संचालक आत्मा आनंद सिंह सोलंकी, कृषि वैज्ञानिकगण 325 किसान भाई-बहन उपस्थित रहे। विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न जैव आदानों की तैयारी, प्राकृतिक कृषि उत्पादों के उपयोग एवं कृषि की लागत कम करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रगतिशील कृषक लखन यादव एवं शुभम पटेल द्वारा प्राकृतिक खेती एवं नर्सरी प्रबंधन पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो ने
अपने संबोधन में किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं आत्मा परियोजना के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित किसानों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।












