
पोरवाड़ जैन सामाजिक मंच ने किया मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान
खंडवा/
अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ दिगंबर जैन सामाजिक मंच, खंडवा जोन के तत्वावधान में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह किया। इसमें समाज के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिन्होंने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर परिवार एवं समाज का गौरव बढ़ाया। मंच के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया की मंच के पदाधिकारियों ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, माला, पेन एवं उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मंच के अध्यक्ष ने कहा शिक्षा ही मनुष्य का सर्वश्रेष्ठ आभूषण है।समाज का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका है। मंच का सतत प्रयास है कि प्रतिभाओं को समय-समय पर पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वे आगे बढकर देश. समाज का नाम रोशन करें।
प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि मेघावी छात्रों में प्रांशी प्रेमांशु चौधरी ने10वी कक्षा में 79%,तुष्टि एकांत जैन ने 12 वी कक्षा में 80%,विरम विपुल जैन ने 10वी कक्षा में 76% एवं मोक्षी सौरभ जैन ने 12वी कक्षा में 81%,भूमिका धीरज जैन ने 12 वी कक्षा में 85% अंक प्राप्त कर समाज एवं परिवार का नाम रोशन किया।
सम्मान के इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रेमांशु जैन अधिवक्ता,सचिव मनीष जैन,महिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता जैन,सचिव श्रीमती शालू जैन,कोषाध्यक्ष श्रीमती नमिता जैन
सदस्य श्रीमती योगिता जैन ,श्रीमती लीना जैन ,श्रीमती विदुषी जैन सहित मंच के सभी पदाधिकारी, विद्यार्थी, परिजन उपस्थित रहे।












