ताज़ा ख़बरें

खंडवा जेसी आई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग आयोजन

खास खबर

खंडवा जेसी आई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग आयोजन
खण्डवा// अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खंडवा जेसी आई द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनन सोनी ने कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है, और स्वस्थ रहने के लिए योग सबसे महत्वपूर्ण साधन है। यह जानकारी देते हुए अनिल बाहेती ने बताया कि योग गुरु प्रमोद पटेल ने प्रातःकालीन योग को सबसे उत्तम बताते हुए कहा कि सुबह के समय किया गया योग शरीर और मन दोनों के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है, हालांकि दिन के अन्य समय पर भी योग किया जा सकता है।
नागेश वालंजकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “योग रखे निरोग”—यह वाक्य योग के महत्व को पूरी तरह स्पष्ट करता है, इससे अधिक योग के बारे में कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। जेसीए के अध्यक्ष हेमंत मुंदड़ा ,सचिव दीपक सोलंकी,जेसीआई के अनेक सदस्य ,विकास मित्तल,जतिन हिंगोरानी
आयुष पटौदी,खुशदीप सिंह होरा,प्रिंस जिंदल
आदित्य राठी,दक्ष अग्रवाल, शिवम अग्रवाल
अनिरुद्ध सिंह राजावत उपस्थित रहे। अंत में सचिव अनुज खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!