अन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों को प्रति जागरूक करना-डॉ कंचन जैन

जिला संवाददाता शिवानी जैन एडवोकेट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों को प्रति जागरूक करना-डॉ कंचन जैन

मां सरस्वती शिक्षा समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपाध्यक्ष एवं थिंक मानवाधिकार एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ कंचन जैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रगति पर चिंतन करने, परिवर्तन का आह्वान करने और उन महिलाओं के साहस और दृढ़ संकल्प का उत्सव मनाने का समय बन गया है जिन्होंने इतिहास बदल दिया, और जो भविष्य में लैंगिक समानता को आगे बढ़ाएंगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यह समीक्षा करने का अवसर है कि महिलाएं समानता, शांति और विकास के लिए अपने संघर्ष में कितनी आगे आई हैं। यह सार्थक परिवर्तन के लिए एकजुट होने, नेटवर्क बनाने और संगठित होने का भी एक अवसर है।
शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जैन, उपाध्यक्ष मां सरस्वती शिक्षा समिति शिवानी जैन एडवोकेट, बीना एडवोकेट, मीरा एडवोकेट डॉक्टर अनीता चौहान,
मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन, संरक्षक आलोक मित्तल एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, श्रीराम अकाउंट्स एंड लॉ इंस्टिट्यूट के निर्देशक डॉक्टर नरेंद्र चौधरी, डॉ आरके शर्मा,आदि ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष, ८ मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक ,खेल हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। यह दिन इन उपलब्धियां को सलाम करने का दिन है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!