Uncategorizedअन्य खबरेकटनीताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

सेवानिवृत हुए उच्च श्रेणी शिक्षक शाला स्टाफ एवं नागरिकों द्वारा उनकी सेवाओं का सम्मान करते हुए विदाई दी गई।

शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता- बीईओ

रीठी, कटनी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI.

बीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में लगभग 10 वर्षों से भी अधिक की सेवा के पश्चात सेवानिवृत हुए उच्च श्रेणी शिक्षक महाराज सिंह ठाकुर को शाला स्टाफ एवं नागरिकों द्वारा उनकी सेवाओं का सम्मान करते हुए विदाई दी गई। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी अनिल चक्रवर्ती ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होता, उन का मार्गदर्शन हमेशा समाज को और छात्रों को मिलता रहता है। आयोजन को बीआरसी राकेश सिन्नरकर, देवेंद्र बर्मन, पंचम सिंह ठाकुर, विपिन तिवारी, प्रभु नारायण दुबे सहित अन्य जनों ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व श्री ठाकुर को अभिनंदन पत्र स्मृति चिन्ह और शाल से उनका सम्मान शाला स्टाफ द्वारा किया गया। सेवा सम्मान के अवसर पर महाराज सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्यालय स्टाफ और छात्रों का जो स्नेह उनकी सेवा के दौरान मिला उसे भुलाया नहीं जा सकेगा, हमेशा इन यादों को संजो कर रखेंगे।इस दौरान सुनील अग्रवाल, संजय दुबे, संतोष पटेल, सुजान सिंह ठाकुर, अशोक विश्वकर्मा, कैलाश गड़ारी, आनंद चौबे, आशुतोष राय, राजेश सोनी, नंदू अग्रवाल, धीरू चेनपुरिया, सुनील दुबे, अशोक सिंह ठाकुर, स्वेच्छा जैन, सनत कुमार, मधु जैन, नीतू पाल, मीनू, देवेंद्र पटेल, श्यामा राहंगडाले, शुकल सिंह बड़करे, अवधेश पटेल सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!