
कटनी, रीठी।।GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI.
ब्राह्मण समाज रीठी द्वारा 19वां सामूहिक जनेऊ उपनयन संस्कार का आयोजन श्री राम जानकी मंदिर परिसर में 13 मार्च दिन बुधवार को किया जा रहा है। जिन अभिभावकों को अपने बालकों का पंजीयन करना हो वह अपना पंजीयन 10 मार्च तक श्री राम जानकी मंदिर में उपस्थित होकर करा सकते हैं। ब्राह्मण समाज द्वारा निशुल्क उपनयन संस्कार विगत लगातार 18 वर्षों से कराया जा रहा है। जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा, सचिव विपिन तिवारी ने बताया की आयोजन में सभी व्यवस्थाएं समाज द्वारा की जाएगी। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।










