Uncategorizedताज़ा ख़बरें

बोलेरो चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक

शोभायात्रा में चलते लोगों को कुचलते हुए निकली एसयूवी; एक की मौत, 4 लोग घायल

डेगाना (नागौर)
विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा में बोलेरो घुस गई। 4 लोगों को कुचलते हुए एसयूवी सड़क किनारे लगे ठेलों से जा टकराई। हादसे में गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना नागौर के डेगाना में गुरुवार सुबह 11 बजे हुई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बोलेरो लोगों को कुचलते हुए नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार जांगिड़ समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही थी। करवा गली के पास पीछे धीरे-धीरे चल रही बोलेरो के ड्राइवर ईशाक खान (60) पुत्र जवरुदीन को हार्ट अटैक आ गया और वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।

हादसे की जानकारी मिलते ही डेगाना के हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही डेगाना के हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई है।
ड्राइवर को आए हार्ट अटैक से बोलेरो कुछ मीटर आगे चल रही विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा में घुस गई। एकाकएक हुए घटनाक्रम से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला।

हादसे में हरिराम (78) पुत्र नारायण राम निवासी अलतवा और देवकरण (65) पुत्र प्रभुराम निवासी पुन्दलोता गंभीर घायल हैं। दोनों काे अजमेर रेफर किया गया। वहीं, मेघाराम (62) पुत्र प्रेमा राम निवासी टंकीपुरा डेगाना और शिवराज (29) पुत्र धर्मीचंद ​​​​​​ निवासी डेगाना को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!