छत्तीसगढ़महासमुंद

नहीं मिल रहा है न्याय, भटक रहे ग्रामीण तहसील कार्यालय पिथौरा के लगातार लगा रहे हैं चक्कर

नहीं मिल रहा है न्याय, भटक रहे ग्रामीण

तहसील कार्यालय पिथौरा के लगातार लगा रहे हैं चक्कर

महासमुन्द पिथौरा तहसील जमीन घोटाले के नए नए कारनामें से हमेशा सुर्खियों में रहता है। ताज़ा मामला राजासवैया खुर्द का है, जहां की शासकीय मद की जमीन रातों रात भूमिस्वामी मद में दर्ज हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां छोटे झाड़ के मद में दर्ज भूमि खसरा क्र. 575/2, 579/2 को राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर गांव के ही एक प्रभावशील व्यक्ति के नाम में दर्ज किया गया है। जिसके विरोध में यहां के ग्रामीण तहसील कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। पुख्ता दस्तावेज होने के बावजूद भी तहसीलदार नितिन ठाकुर का इस ओर कोई रुचि नहीं दिखाई दे रही है। पांच माह बीत जाने के बावजूद भी तहसीलदार द्वारा इनके प्रकरण को न्यायालय में नहीं लिया गया है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। न्याय पाना तो दूरप्रकरण ही दर्ज नही किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!