
बदायूं थाना क्षेत्र के हजरतपुर मोड़ रोड पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब सात वर्षीय दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम ग्योति निवासी रतिराम पुत्र शिब्बू उर्फ सेवाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी संध्या और उनकी भतीजी राधा पुत्री रामरतन मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हजरतपुर मोड़ रोड पर अवधेश के भट्ठे के सामने बकरियां चरा रही थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे हजरतपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ट्रक संख्या HR 55 AT 4697 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों बच्चियों को टक्कर मार दी।
इसी दौरान रतिराम के चाचा रघुवीर पुत्र बीरबल, करीब 55 वर्ष, भी वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने से रघुवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों बच्चियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
बताया गया कि हादसे को मृतक के भतीजे पप्पू और रामरतन ने भी देखा। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई। परिजनों ने थाना हजरतपुर पहुंचकर अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच के साथ चालक की तलाश में जुटी









