ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

वयं गुरुकुलम विद्यालय में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने ग्रहण किया नेतृत्व का दायित्व

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद ने ली शपथ

 

झाबुआ नगर के वयं गुरुकुलम विद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव की प्रक्रिया गत 5 अगस्त 2026 को संपन्न हुई। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। इसके पश्चात विद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ ली।

छात्र परिषद में दर्शनी नायडू को प्रेसिडेंट, प्रीतम किराडे को वाइस प्रेसिडेंट, जिग्नेश भरपोड़ा को हेड बॉय एवं नम्रता कटारा को हेड गर्ल चुना गया।

कार्यक्रम में एकेडमिक डायरेक्टर श्री सतीश निरंजनि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र परिषद केवल पद और सम्मान का विषय नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, नेतृत्व और सेवा का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने साथियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करने तथा प्रत्येक जिम्मेदारी को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शारदा समूह की सीईओ श्रीमती अंबिका टवली ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नेतृत्व के साथ-साथ टीम भावना और सेवा भाव को महत्व देने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती दीपशिखा तिवारी, उपप्राचार्य श्री मकरंद आचार्य सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!