ताज़ा ख़बरें

*खण्डवा पुलिस को मिली एक और सफलता, ग्राहकों के दस्तावेजों से फर्जी खाते खोलकर धोखाधड़ी करने वाली गैंग पुलिस गिरफ्त में*

खास खबर

*खण्डवा पुलिस को मिली एक और सफलता, ग्राहकों के दस्तावेजों से फर्जी खाते खोलकर धोखाधड़ी करने वाली गैंग पुलिस गिरफ्त में*

आवेदक संजय पिता विनोद तंवर निवासी पटेल मार्ग पंधाना, लीगल डिपार्टमेंट एरिया हेड श्रीराम फाइनेंस द्वारा रिपोर्ट किया गया कि श्रीराम फाइनेंस के पूर्व सेल्स एग्जेक्युटिव (टू व्हीलर) विपुल पिता पदमसिंह ठाकुर निवासी हरसूद एवम अन्य 05 साथी सेल्स एग्जेक्युटिव (टू व्हीलर) द्वारा बैंक में लोन हेतु आने वाले आवेदकों से उनके दस्तावेज लेकर उनके माध्यम से फर्जी बैंक खाते खोलकर फर्जी तरीके से लोन करवा कर श्रीराम फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के पैसों का गबन किया गया। इन लोगों द्वारा मिलकर कुल 40 व्यक्तियों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर श्रीराम फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड से कुल 2288567 रुपये का गबन किया गया है। रिपोर्ट पर थाना हरसूद में अपराध क्रमांक 283/26 धारा 316(2), 318, 336(3), 338, 61(2)(A) B.N.S. का दर्ज कर प्रकरण में *03 आरोपी (1) विपुल पिता पदमसिंह ठाकुर जाति घोसी ठाकुर उम्र 32 साल नि. सेक्टर नंबर 06 हरसूद, (2) श्यामसिह पिता नत्थुसिंह सांवनेर नि. इंदौर नाका के पीछे खंडवा (3) शिवम पिता सेवकराम महाजन नि. चमाटी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।* प्रकरण के *शेष आरोपीगण (1) देवीराज पिता भानूप्रताप सिंह निवासी देशगाँव, (2) विशाल कोचले पिता शिवचरण कोचले नि. ग्राम सिरसोद, (3) विजयराज पिता प्रहलादसिंह ठाकुर नि. मथानी बुजुर्ग* को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!