ताज़ा ख़बरें

सावन के तीसरे सोमवार को भव्य रही बाबा भोलेनाथ की शाही सवारी

बडौद आगर मालवा से संजय की रिपोर्ट

सावन के तीसरे सोमवार को भव्य रही बाबा भोलेनाथ की शाही सवारी

बड़ोद। पावन सावन माह के तीसरे सोमवार को नगर में भगवान शंकर की शाही सवारी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। गुंदीघाट हनुमान मंदिर पर महाआरती के बाद बाबा भोलेनाथ पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।

शाही सवारी के दौरान डग रोड़, मंत्री कॉलोनी, सुभाष मार्ग, बस स्टैंड, हाटपुरा बाजार, कंकाली चौक और सदर बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर बाबा का भव्य स्वागत किया। पूरे नगर में हर-हर

महादेव के जयकारे गूंजते रहे। शाही सवारी में दिल्ली, कोटा और हरियाणा से आए कलाकारों ने भूतों की बारात, आदिवासी

नृत्य और गोरिल्ला की हटखेलियां जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कंकाली चौक स्थित माता मंदिर पर शिव-शक्ति मिलन और गोपाल मंदिर पर हरि-हर मिलन का आयोजन किया गया।

शाही सवारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े। पालकी के साथ चल रही शोभायात्रा से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

शाही सवारी समिति के अध्यक्ष अरुण सोलंकी सहित रवि झांझोट, पप्पू नाथ योगी, अशोक परमार, बलराम परमार, नागेश्वर योगी, नागेश्वर प्रजापत, सुरेंद्र जायसवाल, विक्की योगी, प्रहलाद प्रजापति, विशाल जायसवाल एवं विजेंद्र सिंह राजपूत ने आयोजन में सहयोग के

नगर के सहयोग से शाही सवारी का आयोजन

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!