
श्रावण सोमवार एवं नाग पंचमी पर सांसद, विधायक ने ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही शहर में भी कई धार्मिक आयोजनो में लिया भाग

खंडवा। श्रावण सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन पर्व पर खंडवा लोकसभा क्षेत्र सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे कई धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि श्रावण मास में महादेवगढ़ भोलेनाथ मंदिर में पहुंचकर भोले बाबा की पूजा अर्चना कर अखंड ओम नमः शिवाय के जाप के साथ पहली बार नगर में आयोजित हनुमान चालीसा के चल रहे पाठ में शामिल होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया हनुमान चालीसा के इस पाठ में महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल अखिलेश गुप्ता और कई श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद,विधायक ने सोमवार को खंडवा विधानसभा के ग्राम खुटफल में आयोजित मातृ शक्ति कावड़ यात्रा में भी भाग लिया, कावड़ का पूजन कर अपने हाथों में कावड़ भी उठाई। कावड़ यात्रा के पश्चात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश मुकेश तनवे ग्राम रणगांव पहुंचे और सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित मातृ सम्मेलन में भी भाग लिया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही सांसद, विधायक खंडवा नगर में भी कई धार्मिक आयोजनों में उपस्थित हुए। शिव मंदिर में पूजा अर्चना की एवं टपाल चाल स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास की एवं सतनाम होरा द्वारा आयोजित प्रसादी में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल,विधायक कंचन तनवे के साथ धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, हरीश सेन लोकेंद्र सिंह गौड, संदेश गुप्ता सहीत अन्य कार्यकर्ता साथ थे।












