
वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा संगठन एवं युवा मोर्चे का कैंडल मार्च व विशाल विरोध प्रदर्शन।

खंडवा। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चे , खंडवा द्वारा रविवार शाम विशाल कैंडल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष सागर आरतानी के नेतृत्व में
कैंडल मार्च घंटाघर से प्रारंभ होकर केवलराम चौराहा पहुंचा। केवलराम चौराहा पहुँचने के पश्चात कार्यकर्ताओं एवं युवाओं द्वारा विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। केवल राम पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, मुकेश तंनवे के साथ ही विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, प्रदेश मंत्री चारुलाता यादव ने कांग्रेस का विरोध करते हुए कहा कि जीस वंदे मातरम के कारण हमारे देश को आजादी मिली,उस वंदे मातरम गान का स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस द्वारा अपने दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय पर गान प्रारंभ के बीच रोकने के प्रयास को लेकर एक घोर अपराध कीया है, वंदे मातरम का अपमान किया, कांग्रेस के द्वारा किए गए वंदे मातरम के अपमान को लेकर कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के एवं राहुल गांधी ने पूरे देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर अरतानी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। इसके सम्मान के लिए प्रत्येक राष्ट्रभक्त नागरिक को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव,विधायक कंचन मुकेश तनवे, चारुलता मंगल यादव,हर्षा ठाकुर,कपिल अंजने, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल ,धर्मेंद्र बजाज, अरुण सिंह मुन्ना,राजेश तिवारी, मुकेश तनवे,प्रवक्ता सुनील जैन, रोशनी गोलकर, सागर आरतानी, शांतम दुबे ,शिवांश ओझा,अनिमेश जोशी, शुभम वासले, हेमंत माहेश्वरी, शक्ति अटवाल,अनुराग दुबे, कार्यक्रम का संचालन धीरज शर्मा ने किया वंदे मातरम् का गान प्रांजल मोरे ने किया आभार हिमांशु राज ने माना












