
शिवाजी नगर में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 10,120 रुपये नकद जब्त
खण्डवा। अवैध गतिविधियों के खिलाफ खण्डवा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पदमनगर पुलिस ने शिवाजी नगर क्षेत्र में जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,120 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जप्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पदमनगर पुलिस ने शिवाजी नगर खण्डवा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर 9 लोग जुआ खेलते हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जप्त नगदी और जुआ उपकरण को कब्जे में लेते हुए सभी आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।












