ताज़ा ख़बरें

श्रावण माह में ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

खास खबर

श्रावण माह में ओंकारेश्वर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

खण्डवा, ओंकारेश्वर। साप्ताहिक अवकाश एवं श्रावण माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के ओंकारेश्वर आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ओंकारेश्वर के सभी प्रमुख पार्किंग स्थलों, पहुंच मार्गों, मुख्य बाजारों, चौराहों एवं मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। तैनात पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी तरह मुस्तैद हैं और श्रद्धालुओं की सहायता एवं सेवा के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

श्रावण माह में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुगमता और सुरक्षित वातावरण में भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर सकें।

पुलिस बल द्वारा प्रमुख मार्गों और मंदिर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!