ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

“मतदान से नेतृत्व तक: केशव इंटरनेशनल स्कूल में लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न”

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

केशव इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ में आज छात्र परिषद (Student Council) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती शालू जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतंत्र के मूल्यों को साकार किया।

 

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए विद्यालय में निर्वाचन आयोग समिति का गठन किया गया था। समिति में उपप्राचार्य जितेंद्र खतेडिया, शिक्षक ललित मेड़ा, विनायक अहेरिया एवं गरिमा शर्मा ने मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया का सफल संचालन किया।

 

अध्यक्ष पद के लिए शक्ति जैन, देवराज भाभर एवं सौम्य देवड़ा ने चुनाव लड़ा, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए हिमांशु देवड़ा एवं वाशिल शाह मैदान में रहे। मतदान से पूर्व सभी प्रत्याशियों ने विद्यार्थियों के बीच प्रचार-प्रसार किया तथा प्रार्थना सभा में अपने विचार एवं संकल्प प्रस्तुत किए।

 

इसी अवसर पर कक्षा 1 से 12 तक प्रत्येक कक्षा में कक्षा प्रतिनिधि (CR) एवं उप कक्षा प्रतिनिधि (Vice CR) का चुनाव भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

विद्यालय संचालक ओम जी शर्मा ने बताया कि इस चुनाव का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। मतदान प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

 

विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ मतदान किया। चुनाव परिणाम मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!