
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत द्वितीय तृतीय शिक्षण संस्था के आसपास तंबाकू एवं सिगरेट की गुमटियां नहीं होने के सम्बंश मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*

जिला-खंडवा
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे:-
*शहर अनुभाग में*:-
*थाना पदम नगर * पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के ठक्कर बप्पा शासकीय हाई स्कूल मैं बच्चों को नशा न करने के संबंध में शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्रा को नशे से दुरी है जरुरी अभियान के तहत जागरूक किया गया।
*महिला थाना* टीम द्वारा नशे दुरी है जरुरी अभियान के तहत शासकीय हाईस्कूल बड़गांव माली में कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया।
*थाना अजाक* टीम द्वारा सूरजकुंड PM श्री स्कूल में नशे से दूर है जरूरी 2.0 के अंतर्गत मैसेज वीडियो व शॉर्ट क्लिप्स दिखा कर व शपथ दिलाई जाकर जागरूक किया गया।
*थाना यातायात* टीम द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत संदीपनि विद्यालय छेगांव एवं संदीपनि विद्यालय पंधाना मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सपत सिलाई जाकर जागरूक किया गया।
*मुख्यालय अनुभाग*:-
*थाना छैगांव माखन* पुलिस टीम द्वारा ग्राम छैगांव देवी मे हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए एलईडी टीवी पर स्कूली छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसके जरिए उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया एवं शपथ दिलाई है
*थाना पंधाना* टीम द्वारा क्षेत्र अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय पंधाना में नशा मुक्ति अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत सांदीपनि विद्यालय पंधाना में विद्यार्थियों से नशा न करने की अपील की गई व सायबर संबंधी बताया गया एवं नशा न करने के संबंध में शपथ दिलाई जाकर जाकरक किया गया।
*थाना पिपलोद* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत मॉडल स्कूल गुड़ीखेड़ा में स्कूल स्टॉफ की उपस्थिति में बालक बालिकाओं को नशे न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाकर जागरूक किया गया।
*मुंदी अनुभागमे*:-
*थाना धनगांव* टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनगांव स्कूल में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0अभियान के तहत स्कूल के बच्चों एवं स्कूल स्टॉफ को आवश्यक जानकारी देकर शपथ दिलाई जाकर जागरूक किया गया।
*थाना मान्धाता* पुलिस टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारेश्वर में बालक बालिकाओं को नशे से मुक्त होने एवं डायल 1933, 14446, एवं 144416 की जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया।
*हरसूद अनुभाग*:-
*थाना हरसूद* पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय हरसूद में नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 अंतर्गत स्कूल के छात्र छात्राओं एवं टीचर स्टाफ को जागरूक कर नशे से होने वाले दुष्परिणाम बताए गए एवं नशा नहीं करने संबंधी शपथ दिलाई जाकर जागरूक किया गया।
*चौकी आशापुर* पुलिस टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगीबेड़ा में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत स्कूल के बच्चों एवं स्कूल स्टॉफ को मानस हेल्प लाइन नंबर 1933, नेशनल सुसाइड हेल्प लाइन 14416, नशा मुक्ति हेल्प लाइन नंबर 14446 के संबंध आवश्यक जानकारी दी गई, एवं नशा मुक्ति के संबंध में शपथ दिलाई गई।
इस तरह से छात्र/छात्राओं को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे से सम्बंधित शार्ट फ़िल्म दिखाई जाकर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। सभी ने जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने, तंबाकू, शराब, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने, परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, स्वच्छ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।











