ताज़ा ख़बरें

*लायन्स क्लब खण्डवा का 63 वा संस्थापन समारोह सम्पन्न*

खास खबर

*लायन्स क्लब खण्डवा का 63 वा संस्थापन समारोह सम्पन्न*

*इंटरनेशनल डायरेक्टर इंडोर्सी कुलभूषण मित्तल ने किया संस्थापित*
खण्डवा ।लायन्स क्लब खण्डवा का 63 वा संस्थापन समारोह वृन्दावन गार्डन में सम्पन्न हुआ।नारायण बाहेती ने बताया कि सेवावर्ष 2026-27 के लिए लायन्स क्लब खण्डवा के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा सचिव हेमलता पालीवाल,कोषाध्यक्ष पवन लाड़ व नई कार्यकारिणी ने अपने पदों की शपथ ली।संस्थापन अधिकारी के रूप में लायन्स के इंटरनेशनल डायरेक्टर ईडोर्सी लायन डॉ कुलभूषण मित्तल ने पधारकर सनातन संस्कृति से कलश स्थापित कर गणेश जी के पूजन के साथ अनोखे अंदाज में प्रभावी संस्थापन करवाया।मुख्य अतिथि के रूप में लायन्स के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी ने टीम वर्क की सराहना करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।विशेष अतिथि के रूप में प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राम जाट ने अपनी बात रखते हुए लायन्स परिवार में जुड़ने वाले नए सदस्यों को शपथ दिलाई।विशेष अतिथि द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ राजेन्द्र सोडानी,पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रणवीर सिंघ चावला,केबिनेट सेक्रेटरी अनिल मोदी,लियो मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन प्रथम मंत्री,रीजन चेयरपर्सन संजना खत्री,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ राजीव मालवीय ,झोन चेयरपर्सन आशा उपाध्याय , कार्यक्रम मार्गदर्शक गुरमीत सिंघ उबेजा, कार्यक्रम संयोजक नारायण बाहेती व राजीव शर्मा 25 -26 के अध्यक्ष आशा उपाध्याय, सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़, लियो अध्यक्ष सुमित परिहार,सचिव अभिषु शर्मा कोषाध्यक्ष केतन वर्मा ने मंच सुशोभित किया। समारोह की शुरूआत दिव्यांग आश्रम के दिव्यांग एवं निमाड़ नेत्रहीन संघ खण्डवा के दिव्यांग बच्चों तथा श्री दादाजी वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों को सम्मान से भोजन कराने के साथ की गई। ध्वज वंदना का वाचन संजय भट्ट ने किया। लायन आशा उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के प्रति सभी का धन्यवाद प्रेषित किया। अतिथिगण का स्वागत लायन साथियों के द्वारा किया गया।बालिका जेसिका संजय मोहनानी ने सुंदर कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष 25-26 में किये गए सेवाकार्यो की जानकारी दी सभी ने तालियो से हर्ष व्यक्त किया।स्वीकृति उद्बोधन देते हुए अध्यक्ष घनश्याम वाधवा ने एजुकेटिव चेयर्स,शिक्षा सहायता के तहत स्कूली बच्चों के लिए 500 बोतले,लायन्स इमेज बिल्डिंग के लिए 5 डिस्प्ले बोर्ड,पर्यावरण के क्षेत्र में 4000 कपड़े की थैलियों का लोकार्पण किया गया।
संस्थापन समारोह में अध्यक्ष घनश्याम वाधवा,सचिव हेमलता पालीवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़ के साथ ही प्रथम उपाध्यक्ष अशोक नावानी, द्वितीय उपाध्यक्ष संजय भट्ट, तृतीय उपाध्यक्ष सनत श्रीमाली, सहसचिव अखिलेश सातले, रेखा रामस्नेही, सह कोषाध्यक्ष राकेश मालवीय, रविंदर सलूजा, टेमर शरद खंडेलवाल, टेल ट्विस्टर नानक बजाज, प्रतिमा अरोरा, पीआरओ मार्केटिंग नारायण बाहेती, समाजसेवी सुनील जैन,एलसीआईएफ चेयरपर्सन राजीव शर्मा, जीएसटी चेयरपर्सन अखिलेश गुप्ता, जीएलटी चेयरपर्सन अणिमा उबेजा, जीएमटी चेयरपर्सन गुरमीत सिंह उबेजा, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर ओमप्रकाश अग्रवाल, लियो एडवाइजर राजीव मालवीय एवं मार्गदर्शक मंडल में पूर्व अध्यक्ष हरेराम पटेल, सरदार सिंह तंवर, डॉ. जी एल हिंदूजा, राजेन्द्र अग्रवाल, बी पी तिरोले, प्रमोद पुरी सहित संचालक मंडल ने शपथ ग्रहण करी। समारोह में बड़ी संख्या में लायन साथियों के साथ ही लायन्स, रोटरी,जेसीआई, किशोर प्रेरणा मंच,हलवाई केटरिंग एशोसिएशन, सिंधी समाज,पालीवाल समाज,लाड़ समाज विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं मित्रगणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नवीन कार्यकारिणी को अपनी ओर से बधाई शुभकामनायें प्रेषित की। समारोह का संचालन हेमलता पालीवाल व नारायण बाहेती ने किया।आभार हेमलता पालीवाल ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!