



एक का 45 वॉ एवं दूसरे का चौथा साल
विदेशी कलाकार व गोतिपुआ नृत्य रथयात्रा की भब्यता को बढ़ाया
चौपारण।श्री जगन्नाथ रथ यात्रा प्रबंधन समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली चौपारण की भव्य एवं इतिहास गढ़ने वाला रथयात्रा गुरुवार को संपन्न हो गया। मालूम हो कि सारे जहां से अलग चौपारण में दो अलग अलग रथयात्रा निकाली जाती है। जिसमे 1982 से केशरवानी धर्मशाला से केशरी समाज के लोग रथयात्रा
निकालते आ रहे हैं। जबकि दूसरी रथयात्रा सियारकोनी जगरनाथ धाम से भब्य एवं विशाल रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ क्षेत्र में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए मौसी बाड़ी बिगहा में विश्राम के लिए जाते हैं। रथयात्रा में विभिन्न देशों से आए भगवान श्रीजगन्नाथ के भक्त विदेशी अतिथि और उड़ीसा के कलाकारो ने अपनी सहभागिता से आयोजन की गरिमा में चार चांद लगाने का काम किया।
रथयात्रा में माकांजुओला विष्णु नाइजीरिया, बोरिस क्रुगलोव रूस, एंड्रीवा नतालिया रूस,करीना मोइसेव इजराइल, याचेव्स्का ओलेना यूक्रेन तथा मोंग’आरे केन्या शामिल हुए।रथयात्रा में ओडिशा की प्रसिद्ध गोतिपुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पिछले कुछ वर्षों में चौपारण की रथयात्रा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्ष हजारों श्रद्धालुओं के साथ विदेशी भक्तों और कलाकारों की भागीदारी आयोजन को वैश्विक स्वरूप प्रदान किया। समिति द्वारा सुरक्षा, चिकित्सा एवं स्वच्छता की व्यापक व्यवस्था की गई थी। रथयात्रा मे हज़ारीबाग सांसद मनीष जसवाल,बरही विधायक मनोज कुमार यादव,पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला यादव,बरकट्ठा विधायक अमित यादव, उदयभान नारायण सिंह तथा एसडीओ, डीएसपी,सीओ संजय कुमार यादव,बीडीओ नितेश भास्कर,थाना प्रभारी पंकज कुमार के पूरे तत्परता से सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।













