झारखंड

9 जुलाई के आगामी कार्यक्रम को लेकर पत्रकार वार्ता संपन्न*

केंदुआ न्यू मेरिन, गोपालि चक स्थित *श्री पंचमुखी हनुमान नर्मदेश्वर रामेश्वर त्रिदेव मंदिर* के तृतीय वार्षिक महोत्सव के संबंध में *आज मंदिर प्रांगण में एक पत्रकार वार्ता* का आयोजन किया गया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए *बजरंग दल, धनबाद के जिला सह-संयोजक सुमित माली* ने बताया कि मंदिर का *तृतीय वार्षिक महोत्सव 9 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक* श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा।

*उन्होंने बताया कि 9 जुलाई, गुरुवार को महोत्सव का शुभारंभ होगा।*
1. *प्रातः 7:00 बजे 111 कलशों की भव्य कलश यात्रा* मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी, जिसमें *51 धर्म ध्वज* भी शामिल रहेंगे।
2. *दोपहर 12 बजे अयोध्या धाम से लाए गए बाल स्वरूप श्री राम लला की पावन मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा* विधि-विधान से संपन्न होगी।

श्री माली ने आगे बताया कि *10 जुलाई को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन* होगा जिसमें *आमंत्रित विशेष भजन मंडलियां* भाग लेंगी। *11 जुलाई को हवन-पूजन* एवं *12 जुलाई को दोपहर 1 बजे से महाभंडारा* का आयोजन किया गया है।

उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध किया कि इस धार्मिक आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें भाग ले सकें। *चारों दिन गणमान्य अतिथियों* की उपस्थिति रहेगी

इस अवसर पर आयोजन समिति के *पवन कुमार, किशन कुमार, शुभम कुमार ,निरज कुमार साव ,अरनव कुमार ,अमन कुमार ,गौरव कुमार ,अनुराग कुमार ,नेतिक कुमार ,आदित्य कुमार , गोलू कुमार, अंशु कुमार ,रोनक कुमार ,आयूष कुमार * एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!