ताज़ा ख़बरें

स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर एक शिक्षक निलंबित

खास खबर

स्कूलों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर एक शिक्षक निलंबित

खण्डवा//कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर जिले के स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने दल गठित कर स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच कराई। निरीक्षण के दौरान 2 शिक्षक श्री शेरसिंह मौर्य प्राथमिक शाला निशानिया तथा श्री सुधीर उइके प्रधान पाठक पीएम श्री स्कूल सुलगांव अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक शिक्षक श्री शेरसिंह मौर्य ई-अटेंडेन्स लगाने के बाद स्कूल से अनुपस्थित हो गए थे, अतः इन्हें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा श्री सुधीर उइके प्रधान पाठक के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत पटेल ने बताया कि स्कूलों के निरीक्षण की इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!