ताज़ा ख़बरें

एआई तकनीक बनी दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की नई ताकत, खंडवा में स्मार्ट क्लासेस और डिजिटल टूल्स का मिला प्रशिक्षण।

खास खबर

एआई तकनीक बनी दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की नई ताकत, खंडवा में स्मार्ट क्लासेस और डिजिटल टूल्स का मिला प्रशिक्षण।

खंडवा। निमाड़ अंचल नेत्रहीन संघ, गणेश तलाई में एनेबल इंडिया एवं एमपीडब्ल्यूएबी कॉलेज ऑफ हेल्थ इंडिया के सहयोग से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय तकनीकी एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सहायक उपकरणों और रोजगारोन्मुखी कौशल की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। समाजसेवी एवं संस्था के सुनील जैन एवं नारायण बाहेती ने बताया कि पहले सत्र में कैरियर मार्गदर्शन के तहत गूगल साइट, यूआई और विंडोज़ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता समझाई गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि इन तकनीकों के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थी शिक्षा, रोजगार और दैनिक जीवन की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकते हैं।

दूसरे सत्र में स्मार्ट क्लासेस, स्मार्ट पेन, टॉकिंग व ट्रैकिंग कैलकुलेटर सहित विभिन्न एआई आधारित असिस्टिव डिवाइस का लाइव प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने इन उपकरणों के उपयोग को समझा और उनके व्यावहारिक लाभों की जानकारी प्राप्त की।सुनील जैन ने बताया कि इंदौर से आए मुख्य प्रशिक्षक नीरज सेन और सुरेंद्र बनाइन ने डिजिटल तकनीकों, ऑनलाइन संसाधनों और रोजगार के नए अवसरों पर विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में निमाड़ अंचल नेत्रहीन संघ के संस्थापक सचिव नंदराम अवचे, लोकेश अवचे, पीयूष अवचे, दीपेश अवचे, दिलीप पाल सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसी तकनीकी एवं कौशल विकास कार्यशालाओं का नियमित आयोजन करने का संकल्प लिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!