ताज़ा ख़बरें

*रेडीमेड वस्त्र विक्रेता संघ खण्डवा की साधारण सभा संपन्न*

खास खबर

*रेडीमेड वस्त्र विक्रेता संघ खण्डवा की साधारण सभा संपन्न*

खंडवा।रेडीमेड वस्त्र विक्रेता संघ की साधारण सभा सिविल लाइंस स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई।सभा के प्रारंभ में अध्यक्ष संतोष गुप्ता,सचिव राकेश अरोरा और कोषाध्यक्ष विनोद चंचलानी ने सभी की अनुमति से बैठक को प्रारंभ किया।
चेंबर प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में सभी का स्वागत अभिनंदन कर विधिवत बैठक का शुभारंभ किया गया।नवीन सदस्यों का स्वागत किया गया,जिनका परिचय हनी मेघवानी ने करवाया।व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों और खुदरा व्यापार के भविष्य की भयावह स्थिति की संभावना पर गहन चिंतन हुआ।उस पर अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने प्रकाश डाला और उन चुनौतीयों के समाधान के संदर्भ में विस्तार से बतया।कोषाध्यक्ष विनोद चंचलानी ने आय व्यय का लेखा जोखा सभा पटल पर रखा।अनेक व्यापारियों के विभिन्न सुझाव आए जिन पर विचार विमर्श करने के बाद सर्व सहमति से लागू करने का निर्णय संघ ने लिया।सभा संचालन भूपेश पचौरी ने किया और आभार सचिव राकेश अरोरा ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!