ताज़ा ख़बरें

जल गंगा अभियान का असर: शकर तालाब और आबना नदी से हटाई गाद, अब सौंदर्यीकरण की तैयारी।

खास खबर

जल गंगा अभियान का असर: शकर तालाब और आबना नदी से हटाई गाद, अब सौंदर्यीकरण की तैयारी।

किसी भी अभियान में शासन प्रशासन के साथ आम जन की भागीदारी भी यदि शामिल होती है तो सफलता मिलती है।

खंडवा। शहर के प्रमुख जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शकर तालाब और किशोर कुमार मेमोरियल के समीप बहने वाली आबना नदी का गहरीकरण एवं सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है। जिला प्रशासन नगर निगम और बालाजी ग्रुप के संयुक्त प्रयास से किए गए इस अभियान के बाद अब इन स्थलों को पर्यटन और मॉर्निंग वॉक के अनुकूल विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता, महापौर अमृता अमर यादव एवं नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के मार्गदर्शन में चले इस अभियान के दौरान शकर तालाब से कचरा और जलकुंभी हटाई गई, जबकि आबना नदी से वर्षों से जमी गाद निकालकर जल प्रवाह को सुचारु बनाया गया। प्रशासन का दावा है कि इससे मानसून के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी और भू-जल स्तर में भी सुधार आएगा।

जल संवर्धन के किस अभियान में बालाजी ग्रुप ने सामाजिक सहभागिता निभाई। समूह के रितेश गोयल के नेतृत्व में संसाधनों की उपलब्धता और कार्यों के समन्वय में सहयोग किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान भी किया। व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
कार्यक्रम के दौरान रितेश गोयल की पुत्री ने जल संरक्षण अभियान के प्रतीक स्वरूप कलेक्टर, महापौर और आयुक्त को स्मृति-चिन्ह भेंट किया। अधिकारियों ने इसे जल संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी की जागरूकता का प्रतीक बताया।

नगर निगम के अनुसार अगले चरण में शकर तालाब और आबना नदी के आसपास पाथ-वे, लाइटिंग एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। प्रशासन ने शहरवासियों से भी जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और जल संरक्षण अभियान में सहभागी बनने की अपील की।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय दिल्ली द्वारा जल संरक्षण संवर्धन जन भागीदारी के रूप में यह अभियान पूरे देश में चलाया जाता है। शासन प्रशासन के इस कार्य में यदि आम जन का सहयोग प्राप्त हो जाता है तो सफलता प्राप्त होती है, हर्ष का विषय है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस अभियान अंतर्गत देश में हमारा जिला सर्वोच्च स्थान पर रहा है। संभवतह नवंबर दिसंबर में देश के राष्ट्रपति इस अभियान के लिए खंडवा जिले को सम्मानित करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!