ताज़ा ख़बरें

धाकड़ माहेश्वरी समाज में महेश नवमी पर्व की जोरदार शुरुआत

खास खबर

धाकड़ माहेश्वरी समाज में महेश नवमी पर्व की जोरदार शुरुआत

खण्डवा//शीतला माता गली स्थित धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में महेश नवमी महोत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमे विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष रीना गुप्ता ने बताया कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, सलाद सजाओ प्रतियोगिता एवं सास-बहू प्रतियोगिता आयोजित की गईं सचिव प्रेरणा चांडक ओर कोषाध्यक्ष दिव्या गुप्ता ने बताया प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
सलाद सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं की रचनात्मकता देखने को मिली, वहीं सास-बहू प्रतियोगिता ने पारिवारिक प्रेम, सहयोग और आपसी समझ का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने हंसी, उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में मोनिका शर्मा, सुदीपा पाराशर , ओर मीरा व्यास उपस्थित थी।
कार्यक्रम संयोजक अंतिम करोड़ी और राजेश्वरी सोमानी रही ।माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित यह आयोजन मनोरंजन, एकता और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला रहा।कार्यक्रम में समाज की मातृशक्तियाँ बड़ी संख्या में उपस्थित रही और सभी ने कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!