ताज़ा ख़बरें

समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रविन्द्र शेंडगे बने अध्यक्ष।

खास खबर

समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, रविन्द्र शेंडगे बने अध्यक्ष।

खंडवा। समाज की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं सामाजिक कार्यों के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए इस गठन में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नई कार्यकारिणी में रविन्द्र शेंडगे (छोटू मंत्री) को अध्यक्ष, गोपाल खरात एवं सतीश सरगर को उपाध्यक्ष, चंदन कोलेकर को सचिव तथा मयूर थिटे को सहसचिव नियुक्त किया गया। वहीं लोकेश थिटे को कोषाध्यक्ष और लोकेश बंडगर को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडल में लक्ष्मणराव थिटे एवं सुदामा नायकुडे, जबकि मार्गदर्शक मंडल में मारोतीराव म्हारगुडे और अनिल थिटे को शामिल किया गया। विचार समिति में सचिन गोरे एवं देवेंद्र थिटे को स्थान दिया गया। निर्णायक मंडल में शंकरराव पुकले एवं विलास सालुंके, प्रचार-प्रसार विभाग में आकाश बंडगर और मयूर म्हारगुडे, जबकि युवा संचालक के रूप में प्रविण थिटे एवं पियूष म्हारगुडे को जिम्मेदारी दी गई। धर्मशाला कार्य प्रमुख के रूप में आकाश चौगुले, दीपक बंडगर, सचिन वाघ, राकेश भुते एवं गणेश टकले को नियुक्त किया गया। वहीं सुख-दुख समिति में जयंवत काका चौगुले, कुशाबा भाऊ कामले, तानाजी भाऊ थिटे, मनोज कोलेकर, संतोष कामले एवं यशवंत काले को शामिल किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाजजनों ने स्वागत करते हुए उनसे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!