ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीड बॉल बनाकर छात्रों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया

खास खबर

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीड बॉल बनाकर छात्रों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया

कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्कूल परिसर में किया पौधारोपण

खण्डवा//विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खण्डवा जिले में पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में स्थानीय मोतीलाल नेहरू हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीएस सोलंकी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी व विद्यार्थीगण मौजूद थे।
इससे पूर्व स्कूल के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर सीड बॉल बनाईं और सीड बॉल का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि गीली मिट्टी एवं गोबर मिलाकर उनकी छोटी छोटी बॉल बनाएं और उसके अंदर बीज डाल दें, तो सीड बॉल तैयार हो जाएंगी। बरसात होते ही सीड बॉल को अपने आसपास तालाबों, नदी, नालों, पहाड़ियों के आसपास वाले स्थानों पर फेंक दें, तो इनमें से पौधे अंकुरित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजरोपण की स्थिति में बीज या तो पानी में बह जाते हैं या पक्षी खा जाते हैं, इसलिए सीड बॉल बनाकर तैयार कर लें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जंगल काटे जाने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। आज आवश्यकता पर्यावरण संरक्षण की है, इसलिए हम सभी को हर साल कम से कम एक-एक पौधा लगाकर उसका पालन पोषण करना चाहिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीएस सोलंकी से कहा कि स्कूल खुलते ही हर विद्यार्थी से 50-50 सीड बॉल बनवाएं और बरसात होने पर इनका पौधरोपण के लिए उपयोग करें। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!