
थाना पंधाना चौकी बोरगांव में पुराने लावारिश जप्त 12 वाहनों की नीलामी कार्रवाई कर ₹68,550 का राजस्व प्राप्त किया गया

खंडवा, दिनांक- 05 जून 2026
खंडवा पुलिस द्वारा समस्त थाना के पुराने अपराध मे और लावारिश जप्त वाहन के निराकरण, जप्त शराब नष्टिकरण कि कार्यवाही,लगातार प्राथमिकता से कि जा रही है।
इसी कड़ी मे आज दिनांक 05.06.25 को थाना पंधाना चौकी बोरगांव मे 25 पुलिस एक्ट मे जप्त 12 वाहन पुलिस एवं प्रशासन की सयुक्त टीम द्वारा चौकी परिसर मे नीलामी कि कार्यवाही संपन्न कि गई जिससे कुल 68,550₹ राजस्व प्राप्त किया गया।
नीलामी कार्यवाही मे नायब तहसीलदार सुश्री दीपाली, चौकी प्रभारी बोरगांव उप निरीक्षक अविनाश भोपले, तहसील कार्यालय का स्टाफ एवं पुलिस चौकी बोरगांव का स्टाफ उपस्थित रहा।







