ताज़ा ख़बरें

सेवा ही संकल्प: जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं आमजन की समस्याएं।

खास खबर

सेवा ही संकल्प: जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं आमजन की समस्याएं।

क्षेत्र के विकास के लिए लगातार मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभागों के मंत्रियों से होती है रूबरू।

खंडवा। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और शासन-प्रशासन को आमजन के प्रति जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से खंडवा विधायक कंचन तनवे ने अपने निवास पर आयोजित नियमित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्या सुनकर उनका निराकरण करना भी हें। क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ संबंधित विभागों के मंत्रियों से मुलाकात कर विकास कार्यों को स्वीकृति दिलवाले के लिए भी सक्रिय हे। युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए खंडवा के सुरगांव निपानी में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए उनके प्रयास लगातार जारी है,निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं खंडवा में बटालियन को लेकर भी वे मुख्यमंत्री के संपर्क में है। महत्वपूर्ण रूप से खंडवा मुंदी मार्ग को लेकर मुख्यमंत्री के साथ ही लोक निर्माण मंत्री से मुलाकात कर स्वीकृति दिलाने के भरपूर प्रयास कर रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के दौरे के साथ ही प्रतिदिन निवास पर बैठकर विधायक कंचन तनवे जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आवास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को विधायक कंचन तनवे सुनकर उनका निराकरण करवाती हैं। विधायक कंचन तनवे प्रत्येक आवेदन और शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को यथासंभव शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देती हें। इस अवसर पर विधायक तनवे ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका संकल्प है और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन के माध्यम से आमजन को अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनती हे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जनदर्शन कार्यक्रम में कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। क्षेत्रवासियों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!