
थाना मान्धाता मे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सयुक्त कार्यवाही कर 11 दो पहिया वाहन की नीलामी की कार्यवाही संपन्न की गयी
खंडवा, 21 मई 2026 खंडवा जिले के थानो मे जप्त सुदा पुराने वाहन, शराब, एवं मादक पदार्थ के निराकरण की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कढ़ी मे आज दिनांक 21/05/26 को थाना मान्धाता परिसर में श्रीमान एसडीएम महोदय पूनासा के आदेश के पालन में नीलामी कार्यवाही की गयी जिसमे मान्धाता नायब तहसीलदार श्री उदयसिंह मंडलोई, थाना प्रभारी अनोखसिंह सिद्धियाँ, प्र आर भगवान धनगर महिला प्र आर सरिता जाट आर जितेंद्र आर रवि द्वारा कुल 11 मोटरसाइकिल वाहनों की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न की गयी जिसमें अलग अलग बोलीकर्ताओ द्वारा बोली लगाई जाकर वाहन नीलामी में वाहन खरीदे ।







